सबसे बड़ी समस्या प्रेरक कहानी I Solving Problem Inspirational Hindi Story
असल में जून का महीना चल रहा है सूरज मानो अपनी कोई पुरानी दुश्मनी निकाल रहा है । लोग गर्मी से बेहाल हैं । ऐसे में गांव में पानी की एक बूंद तक नहीं है । दो दिन गुजर गए हैं जो पानी का सरकारी टैंकर रोज सुबह सूरज उगते उगते आ जाता था । आज दो दिनों से उसके दर्शन ही नहीं हुए ।
गाड़ी के आने में हो रही देरी के साथ ही गांव वालों का भी खून खौलने लगा । सबको आज भी पानी न आने की आशंका सताने लगी हालांकि ऐसा आजतक यदा कदा ही कभी हुआ होगा कि गांव मे पानी लगातार तीन रोज तक न आये ।
“देखो दोस्त मुझे लगता है इन सब चीजों से कोई फायदा नहीं है वो सरकारी मुलाजिम हमारी बातों को सुन चाहे ले परंतु सब जानकर भी वे कुछ करेंगे .. . ? मुझे ऐसा नहीं लगता और इस बात की भी क्या गारंटी है कि बगल गांव वालों की इन शरारतों के बारे में उन्हें पहले से पता न हो”
गांव वालों की शिकायत के बाद अब तो आलम यह था कि सरकारी टैंकर विभाग से पानी लेकर जब भी गांव के लिए चलता तो उसे बीच में रोकने की किसी की हिम्मत नहीं होती । ऐसे में गांव वालों को पानी नियमित रूप से मिलने लगा । पूरे गांव वाले युवकों द्वारा किए गए इस प्रयास से बहुत खुश है । सभी उनके एहसानमंद हो चुके थे ।

